Harley-Davidson

Harley-Davidson की 2025 की 9 नई बाइक्स भारत में लॉन्च, कीमत ₹2.39 लाख से शुरू

नई दिल्ली, जून 2025 — अमेरिका की जानी-मानी मोटरसाइकिल कंपनी Harley-Davidson ने भारत में अपनी 2025 की नई बाइक रेंज लॉन्च कर दी है। इस बार कंपनी ने एक नहीं बल्कि 9 दमदार मॉडल भारतीय बाजार में उतारे हैं। ये बाइक्स ₹2.39 लाख से शुरू होकर ₹42.30 लाख तक की कीमत में उपलब्ध हैं।

यह खबर खास उन लोगों के लिए है जो एक दमदार और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं। खास बात यह है कि अब गांव-कस्बों में रहने वाले भी हार्ले की सबसे सस्ती बाइक खरीदने का सपना देख सकते हैं।

भारत में कैसे बेच रही है हार्ले-डेविडसन अपनी बाइक?

2020 में हार्ले-डेविडसन ने भारत में अपना सीधा कारोबार बंद कर दिया था। लेकिन इसके बाद इसने Hero MotoCorp के साथ हाथ मिलाया। अब हीरो मोटोकॉर्प भारत में हार्ले की बाइक बेचती है, उनकी सर्विस करती है और नए मॉडल बनाने में भी मदद करती है।

इस पार्टनरशिप की वजह से हार्ले अब भारतीय सड़कों के हिसाब से बाइक बना रही है, और इसकी शुरुआत हुई Harley-Davidson X440 से – जो सिर्फ ₹2.39 लाख में मिल रही है।

Harley-Davidson 2025 मॉडल लिस्ट और कीमत (एक्स-शोरूम)

मॉडल का नामकीमत (₹ लाख में)
Harley-Davidson X440₹2.39 लाख
Nightster₹13.51 लाख
Nightster Special₹14.29 लाख
Sportster S₹16.70 लाख
Heritage Classic₹23.85 लाख
Pan America 1250 Special₹25.10 लाख
Fat Boy₹25.90 लाख
Breakout₹37.19 लाख
Street Glide₹39.29 लाख
Road Glide₹42.30 लाख

CVO Street Glide, CVO Road Glide और Street Bob की कीमत बाद में बताई जाएगी।

Harley-Davidson X440 – सबसे सस्ती हार्ले

  • कीमत: ₹2.39 लाख
  • 440cc का दमदार इंजन
  • इंडियन सड़कों के लिए तैयार
  • युवा और पहली बार बाइक खरीदने वालों के लिए सबसे बढ़िया

इसे भी पढे: 127 किलोमीटर की रेंज के साथ बजाज चेतक 3001 लॉन्च हो चुका है,₹99,990रुपए शुरुआती कीमत रखी गई है.

Nightster और Sportster S – मिड रेंज के लिए दमदार ऑप्शन

  • Nightster: ₹13.51 लाख से शुरू
  • Sportster S: ₹16.70 लाख में मिलती है
  • दोनों में है मॉडर्न टेक्नोलॉजी और पावरफुल इंजन

Pan America 1250 – जो घूमने के शौकीन हैं उनके लिए

  • कीमत: ₹25.10 लाख
  • खासतौर पर लंबी दूरी की यात्राओं और ऑफ-रोड ट्रिप के लिए

विंटेज और लक्ज़री पसंद है? तो ये बाइक्स आपके लिए हैं:

मॉडलखासियत
Fat Boyबोल्ड डिज़ाइन, पावरफुल लुक
Breakout₹37.19 लाख की दमदार क्रूज़र
Street Glide / Road Glide₹40 लाख के करीब की लग्ज़री टूरिंग बाइक

CVO सीरीज़ – सबसे महंगी और खास बाइक

CVO (Custom Vehicle Operations) मॉडल हार्ले की सबसे प्रीमियम बाइक्स होती हैं। इनकी कीमत और फीचर्स दोनों ही खास होते हैं। CVO Street Glide और CVO Road Glide के दाम अब तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन ये ₹45 लाख से ऊपर जा सकते हैं।

इनमें:

  • हाथ से बनी पार्ट्स
  • शानदार पेंटिंग
  • 117 इंजन जैसे दमदार फीचर होते हैं।

जल्द आने वाला मॉडल: Street Bob

एक और चर्चित मॉडल है Street Bob, जो जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इसकी कीमत और जानकारी जल्दी ही सामने आएगी। यह बाइक रेट्रो लुक और बॉबर स्टाइल की वजह से खास मानी जाती है।

Harley-Davidson अब गांव, शहर, कस्बे – हर जगह के लिए अलग-अलग बजट में बाइक लेकर आ रही है। हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर ये कंपनी अब सिर्फ बड़े शहरों की नहीं, पूरे भारत की बन गई है।

चाहे आप ₹2.39 लाख की बाइक लें या ₹40 लाख वाली – अब हर कोई हार्ले का अनुभव ले सकता है।

Scroll to Top