Zelio Eeva 2025: लॉन्च वर्ष
टॉप स्पीड: 25 km/h
मैक्स रेंज: 120 किलोमीटर
कुल वेरिएंट: 3
कीमत शुरू: ₹50,000 से
Zelio Eeva 2025: शहर की सड़कों के लिए बना स्मार्ट ई-स्कूटर
Zelio E-Mobility ने भारत में अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर Eeva का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने परफॉर्मेंस और डिजाइन, दोनों में अहम सुधार किए हैं। खास बात यह है कि यह स्कूटर 25 किमी/घंटा की अधिकतम रफ्तार के साथ आता है, जिससे इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस या RTO रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।
तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च
Eeva 2025 को तीन नए मॉडल्स में उतारा गया है, जिन्हें शहरों में रोज़मर्रा के सफर के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें 60/72V की BLDC मोटर दी गई है, जो न केवल स्मूद राइड देती है, बल्कि 1.5 यूनिट बिजली में फुल चार्ज हो जाती है।
स्कूटर वजन: 85 किलोग्राम
लोडिंग कैपेसिटी: 150 किलोग्राम (2 लोग आसानी से बैठ सकते हैं)
ग्राउंड क्लीयरेंस: 150 मिमी
बैटरी वेरिएंट्स और कीमतें
| बैटरी टाइप | मॉडल | रेंज (KM) | कीमत (₹) |
|---|---|---|---|
| लिथियम-आयन | 60V/30AH | 90-100 | ₹64,000 |
| लिथियम-आयन | 74V/32AH | 120 | ₹69,000 |
| जेल बैटरी | 60V/32AH | 80 | ₹50,000 |
| जेल बैटरी | 72V/42AH | 100 | ₹54,000 |
⚙️ चार्जिंग टाइम और टेक्नोलॉजी
- लिथियम-आयन बैटरी: लगभग 4 घंटे में फुल चार्ज
- जेल बैटरी: 8 से 10 घंटे में पूरी तरह चार्ज
स्कूटर में मिलते हैं ये स्मार्ट फीचर्स:
डिजिटल डिस्प्ले
डे-टाइम रनिंग लाइट्स
की-लेस ड्राइव
एंटी-थेफ्ट अलार्म
USB चार्जिंग पोर्ट
पैसेंजर फुटरेस्ट
हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर्स
12 इंच के टायर और ड्रम ब्रेक्स
उपलब्ध रंग: ब्लू, ग्रे, व्हाइट और ब्लैक
वारंटी और नेटवर्क
Zelio कंपनी इस स्कूटर के साथ दे रही है:
- 2 साल की स्कूटर वारंटी
- 1 साल की बैटरी वारंटी (सभी वेरिएंट्स पर)
कंपनी की स्थापना 2021 में हुई थी और अब तक देशभर में 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है। 400 से अधिक डीलर स्टोर्स पहले से सक्रिय हैं और 2025 के अंत तक कंपनी इस संख्या को 1,000 डीलरशिप तक पहुंचाना चाहती है।
यह भी पढे: VIDA VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च: मात्र ₹59,490 में मिल रहा शानदार माइलेज और जबरदस्त फीचर्स
नतीजा: क्यों खरीदें Zelio Eeva 2025?
अगर आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो सस्ता, स्टाइलिश, और कानून के झंझटों (लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन) से मुक्त हो – तो Zelio Eeva 2025 आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कम बजट में बेहतर माइलेज और स्मार्ट फीचर्स के साथ ये स्कूटर खासतौर पर स्टूडेंट्स, महिलाएं और शहरों में छोटे ट्रैवल के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।
यह भी पढे:Bajaj Chetak Vs Honda Activa Electric: 2025 मे कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है आपके लिए सही?
